Car

TATA Punch को जोरदार टक्कर देने आ रही है Maruti की यह कार, टेस्टिंग के दौरान दिखा इसका फर्स्ट लुक

By Manish Sharma

Published on:

Maruti Suzuki Hustler

जब कभी भी किफैती कीमतों के कारों की बात करते है तो हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही कार कंपनी का नाम सामने आता है वो है मारुती| मारुती कंपनी अपने किफाईती कीमतों के बारे से जानी ही जाती है| और हाल ही में उनके एक नये कार Maruti Suzuki Hustler की एक नई झलक टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी है|

मारुती कंपनी की यह कार सीधे तौर पर टाटा पंच जैसे कार को टक्कर देने वाला है| इस कार का डिजाईन बहुत ही सिंपल और यूनिक लग रहा है, Maruti Suzuki Hustler मुख्य तौर पर जापान समेत कई देशों में काफी लोकप्रिय है| इसी कारण सुजुकी ने इस कार को भारत में भी लॉन्च करने का फैसला किया है|

इस कार की सबसे खास बात यह है की यह एक कॉम्पैक्ट साइज़ की एक एस.यू.वी. कार है| इस कार को टेस्टिंग के दौरान सबसे पहले भारतीय बाजार में देखा गया है| छोटी SUV को खरीदने वाले लोग इस कार का बहुत ज्यादा बेसबरी से इंतेजार कर रहे हैं| तो चलिए आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इसी Maruti Suzuki Hustler कार के सभी लीक्स हुए फीचर्स तथा भारतीय बाजार में संभावित लौन्चिंग तिथि तथा कीमत के बारे में बताते हैं|

इसे भी पढ़ें: महज 3 सेकंड में पकड़ती है 100Km की स्पीड, Xiaomi की पहली EV SU7, सिंगल चार्ज पर 810Km की रेंज

Maruti Suzuki Hustler का फर्स्ट लुक

फर्स्ट लुक में यह कार दिखने में थोड़ी बहुत मारुती कंपनी की नयी वाली जिमनी के तरह ही लग रही है| बहुत किसी को इस कार का लुक बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है तो किसी को पसंद ना भी आये क्योंकि सभी की पसंद अलग-अलग होती है|

इस कार की खासियत यह है की इस Maruti Hustler कार में रूफ रेल्स तथा चारों ओर बॉडी क्लैडिंग जैसे क्रॉसओवर एलिमेंट देखने को मिलते हैं| लेकिन जरुरी बात यह है की टेस्टिंग के दौरान कार का लोगो (LOGO) नहीं दिखाई दिया है|

यह कार भी वेगेना आर की तरह ही टॉलबॉय कार है| कार में राउंड सेफ की LED हेड लैंप तथा LED टेल लैंप देखने को मिलता है| अगर बात करे कार के डायमेंशन की तो इसकी लम्बाई है 3,395mm और चौड़ाई है 1,475mm तथा व्हीलबेस है 2,425mm |

कार का साइज़ कॉम्पैक्ट होने के वजह से आप इस कार को शहर की भारी भरकम ट्रैफिक में बहुत आसानी से चला सकते है| साथ ही साइज़ छोटी होने के वजह से आप इसे कहीं भी आसानी से पार्क भी कर सकते हैं|

इंजन: अगर बात करें इंजन की तो अभी तक यह कन्फर्म तो नहीं है लेकिन यह कार जापान में उपलब्ध है जिसमें 660cc का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, साथ ही एक और टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है| दोनों ही इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आती है|

Maruti Hustler की भारत में संभावित लौन्चिंग

Suzuki Hustler कार को मारुती इसे भारत में लॉन्च करेगी या नहीं ? यह सबसे बड़ा सवाल है| हालाँकि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मारुती पूरी तरह इस कार को भारत में लॉन्च की तैयारी में लगा हुआ है| लेकिन अभी मारुती के द्वारा कोई ऑफिसियल नोटिस नहीं दिया गया है इसीलिए हम अभी इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं|

Maruti Hustler की भारत में संभावित कीमत

अब बात करते है इस Maruti Hustler कार के भारतीय बाजार में संभावित कीमत के बारे में तो चूँकि यह कार टाटा के पंच को टक्कर देने वाली है इसीलिए इस कार की कीमत भी टाटा के पंच कार के जैसे ही होगी, या फिर हो सकता है की टाटा पंच से कम ही हो|

इसे भी पढ़ें:

Manish Sharma

Leave a Comment