OnePlus Upcoming Phones (Sep 2024): सितम्बर में आने वाले OnePlus के फोन्स

By Manish Sharma

Updated on:

OnePlus

OnePlus Upcoming Phones

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus का नाम सबसे ऊपर के कंपनियों में गिना जाता है| वनप्लस ने आइफोन तथा सैमसंग की तरह ही अपना ब्रांड वैल्यू बना रखा है| अगर आप वनप्लस का कोई भी फोन लेते हैं तो फिर आपके फोन को लोग नोटिस करने वाले हैं| OnePlus ने 2024 में अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो की लोगों को काफी ज्यादा पसंद आये हैं| लेकिन हम इस पोस्ट के माध्यम से सितम्बर में आने वाले OnePlus के सभी फोन्स के बारे में जानकारी देंगे| साथ ही सभी फोन्स की विशेषताएं तथा संभावित कीमत के बारे में भी बतेयेंगे|

इसे भी पढ़ें: OnePlus Watch 2R जल्द ही 500mAh बैटरी के साथ भारत में होने वाला है लॉन्च, देखें लीक हुए फीचर्स

[1.] OnePlus 12T

इस लिस्ट में सबसे पहले है OnePlus 12T, और कुछ रिपोर्ट्स यह दावा करती है की यह स्मार्टफोन हमें भारत में सितम्बर महीने में ही देखने को मिल सकता है| यह फोन उनलोगों के लिए बेहतर सिद्ध हो सकता है, जिसे अपने फोन में उच्च प्रदर्शन, शानदार कैमरा क्वालिटी, और बेहतरीन बैटरी लाइफ चाहिए| फोन में Snapdragon 8 Gen 3 का अभी तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है| साथ ही कुछ लीक्स के मुताबिक ऐसा भी बताया जा रहा है की इस फोन के बैटरी को चार्ज करने के लिए 150W का सुपर-फ़ास्ट चार्जर दिया जायेगा| वनप्लस के “T” सीरीज के सभी फोन्स में मिडरेंज कीमत में फ्लैगशिप स्पेक्स दिया जाता है, ठीक वैसे OnePlus 12T भी है|

मुख्य फीचर्स (संभावित) –

  • कीमत: ₹49,990
  • डिस्प्ले: 6.72 इंच, 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • कैमरा: 50 MP + 13 MP + 5 MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16 MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • रैम: 8 GB
  • स्टोरेज: 128 GB
  • बैटरी: 5000 mAh, 150W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेर: Android 14

[2.] OnePlus Ace 3 Pro

यह फोन वनप्लस खासकर उन सभी यूजर्स के लिए बना रहा है, जो लम्बे समय तक अपने फोन को बिना चार्ज किये चलाना चाहता है| इसका मुख्य आकर्षण इसकी विशाल बैटरी और शक्तिशाली प्रोसेसर है| साथ ही फोन को चार्ज करने के लिए 100W का फ़ास्ट चार्जर भी दिए जाने की संभावना है|

मुख्य फीचर्स (संभावित) –

  • कीमत: ₹45,990
  • डिस्प्ले: 6.78 इंच, 1264 x 2780 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • कैमरा: 50 MP + 8 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16 MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • रैम: 12 GB
  • स्टोरेज: 256 GB
  • बैटरी: 6100 mAh, 100W Super VOOC: 100 % in 36 minutes
  • सॉफ्टवेर: Android 14

[3.] OnePlus Ace 3V

वनप्लस इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में मिड रेंज कीमत में लॉन्च करने वाला है, कुछ रिपोर्ट बता रहा है की यह फोन भारत में 20 से 25 हजार के बीच के कीमत में आने वाला है| क्योंकि ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिन्हें वनप्लस का फोन तो लेना होता है| और अभी जो वनप्लस के फोन्स 20 से 25 हजार के बीच आते हैं, उन सभी के स्पेक्स उतने अच्छे नहीं है| लेकिन अगर OnePlus Ace 3V भारत में इसी रेंज के करीब मिल जाता है तो फिर बहुत सारे वनप्लस के इस फोन को लेने वाले हैं| फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर देने की सम्भावना है|

मुख्य फीचर्स (संभावित) –

  • कीमत: ₹23,999
  • डिस्प्ले: 6.74 इंच, 1240 x 2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • कैमरा: 50 MP + 8 MP ड्यूल रियर कैमरा, 16 MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3
  • रैम: 8 GB
  • स्टोरेज: 256 GB
  • बैटरी: 5500 mAh, 100W Super VOOC
  • सॉफ्टवेर: Android 14

निष्कर्ष: OnePlus के आगामी फोन

वनप्लस के आगामी फोन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न बजट और उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं। चाहे आप एक प्रीमियम हाई-एंड फोन ढूंढ रहे हों, या फिर एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, वनप्लस के पास आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

इसे भी पढ़ें:

Manish Sharma

Leave a Comment