किसानों के लिए खुशखबरी! भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर, 3 घंटे की चार्ज में 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप

By Manish Sharma

Published on:

इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर

इंडियन ऑटो सेक्टर अब बहुत ज्यादा तेजी से इलेक्ट्रिक फील्ड की ओर बढ़ रहा है| सड़क से शुरु हुआ ये इलेक्ट्रिफिकेशन का सफ़र अब खेतों तक आ पहुँचा है| AutoNxt का यह AutoNxt X45 भारत देश का पहला इलेक्ट्रिक Tractor हो गया है|

जी हाँ, आप सही सुन रहे हैं| AutoNxt कंपनी ने किसानों के लिए पहला इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर भारत में लॉन्च कर दिया है| इस इलेक्ट्रिक Tractor के लौन्चिंग के समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद थें| इस AutoNxt X45 इलेक्ट्रिक Tractor की भारत में शुरुवाती कीमत 15 लाख रूपए है, हालाँकि इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाला सब्सिडी शामिल नहीं है| चूंकि सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में निर्भर करेगी, जिसके बाद इस इलेक्ट्रिक Tractor की कीमत और कम हो जायेगी|

यह इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर किसी भी डीजल ट्रेक्टर के अपेक्षा 5 गुणा किफाइती है| अगर आप इसे एक बार फुल चार्ज करते है, जो की 3 घंटे में हो जाती है फिर आप इसे बेफिकर होकर 8 घंटे तक चला सकते हैं| तो चलिए आज के इस पोस्ट के माध्यम से AutoNxt X45 ट्रेक्टर के सभी फीचर्स तथा कीमत के बारे में बताते हैं|

AutoNxt X45 के डिजाईन तथा फीचर्स

इस नये AutoNxt X45 इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर का लुक तथा डिजाईन बिल्कुल नार्मल डीजल से चलने वाले ट्रेक्टर के तरह ही लग रहा है| आप इस ट्रेक्टर को देखकर यह बिल्कुल भी पता नहीं कर सकते हैं की यह कोई एक इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर है| किसानों के लिए यह इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर उसके खर्च को कम करने में बहुत अहम भूमिका निभाएगा|

इस इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर में कंपनी ने 32Kw की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक मोटर दिया है, जो की अधिकतम 45HP की होर्श पॉवर जेनेरेट करती है| यह ट्रेक्टर सिंगल चार्ज में तकरीबन 8 एकर की खेत को 8 घंटे तक की रेंज दे सकता है| हैवी ड्यूटी के दौरान इस इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर की रेंज कम भी हो सकती है|

कंपनी ने इस ट्रेक्टर के बैटरी को चार्ज करने के लिए दो चार्जर का विकल्प दिया है – पहला रेगुलर चार्जिंग जिसे आप अपने घर में भी (15A) से चार्ज कर सकते हैं तथा दूसरा थ्री-फेज चार्जर जो की कंपनी के पंप में उपलब्ध होगा| रेगुलर चार्ज करने पर तकरीबन 6 घंटे का समय लगेगा, तो वहीं थ्री-फेज चार्जर चार्जर से मात्र 3 घंटे का समय लगेगा| दोनों ही चार्जर से चार्ज करने पर 8 घंटे का बैकअप मिलेगा| साथ ही ट्रेक्टर की लोडिंग क्षमता 10-15 टन है|

इस ट्रेक्टर से आप हर वो काम कर सकते है जो की एक नार्मल डीजल वाला ट्रेक्टर कर सकता है, जैसे: खेत के सभी काम, इंडस्ट्री के काम, सामान ढ़ोने के काम इत्यादि को आसानी से कर सकते हैं| कंपनी का कहना है की यह इलेक्ट्रिक Tractor किसी भी डीजल ट्रेक्टर के अपेक्षा 5 गुणा किफाइती है|

AutoNxt X45 की बैटरी लाइफ

यह एक सबसे बड़ा सवाल है की आखिरकार इस AutoNxt X45 इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर की बैटरी लाइफ कितनी है| क्योंकि हमलोगों ने अधिकतर इलेक्ट्रिक वाहनों में देखा है की दो या तीन साल में एक बार बैटरी बदलनी ही पड़ती है, जिससे की खर्चा बढ़ जाता है, तो बता दें की आपको इस बारे में बिल्कुल बेफिक्र रहना है| क्योंकि इस इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर की बैटरी लाइफ साइकिल 3000 है| यानी की इस ट्रेक्टर की बैटरी लगभग 8 से 10 साल तक आसानी से चल सकती है|

AutoNxt X45 इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर की कीमत

इस ट्रेक्टर में कुल तीन मॉडल में लॉन्च किया गया है, फिलहाल AutoNxt ने सिर्फ एक मॉडल X45 को लॉन्च किया है| कंपनी इसमें और दो मॉडल (25HP और 60HP) पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा|

AutoNxt X45 की भारतीय बाजार में शुरुवाती कीमत 15 लाख रूपए है, हालाँकि इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाला सब्सिडी शामिल नहीं है| चूंकि सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में निर्भर करेगी, जिसके बाद इस इलेक्ट्रिक Tractor की कीमत और कम हो जायेगी|

इसे भी पढ़ें:

Manish Sharma

Leave a Comment