हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना एक धमाकेदार बाइक Hero Glamour के 2024 अपडेटेड वर्शन को भारत में लॉन्च कर दिया है| बाइक दिखने में तो Glamour के पुराने लुक जैसा ही लग रहा है, लेकिन इसमें हीरो ने बहुत सारे अपडेट किये हैं|
बाइक को भारत में कुल दो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, पहले में ड्रम ब्रेक मिलता है तो दूसरे में डिस्क ब्रेक| इस Glamour के अपडेटेड वर्शन की शुरुवाती कीमत 83,598 रूपए ( एक्स-शोरूम ) से शुरु होती है|
बाइक में कोई ज्यादा अपग्रेड नहीं किया गया है, अब इस Hero Glamour के 2024 वर्शन में नये कलर स्कीम देखने को मिलते हैं| हाँ, लेकिन नये ब्लैक कलर के साथ बाइक दिखने में और ज्यादा आकर्षक लगती है|
इसके अलावा अब इस Hero Glamour के 2024 वर्शन के लाइट तथा सभी स्विच को अपडेट किया गया है| तो चलिए आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम Hero Glamour 2024 के कीमत तथा सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं|
Hero Glamour 2024 की कीमत तथा वैरिएंट
इस नये अपग्रेड Glamour 2024 को अभी कुल दो वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें से पहला जिसमें ड्रम ब्रेक आते हैं, उसकी शुरुवाती कीमत 83,598 रूपए ( एक्स-शोरूम ) है| तथा दूसरा जा की डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं, उसकी शुरुवाती कीमत 87,598 ( एक्स-शोरूम ) है|
Hero Glamour 2024 में क्या अपग्रेड किया गया है ?
अपग्रेड की बात करें तो इसमें कोई खास अपडेट नहीं हुआ है, बस अब इस Hero Glamour के 2024 वर्शन में नये कलर स्कीम देखने को मिलते हैं| हाँ, लेकिन नये ब्लैक कलर के साथ बाइक दिखने में और ज्यादा आकर्षक लगती है|
इसके अलावा अब इस Hero Glamour के 2024 वर्शन के लाइट तथा सभी स्विच को अपडेट किया गया है| बाइक का इंजन, डिजाईन तथा अन्य सभी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है|
Glamour 2024 का इंजन तथा माइलेज
इस नये Glamour 2024 में भी वही 124.7 सीसी की क्षमता वाला एक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.72 BHP की पॉवर तथा 10.6 NM का टोर्के जेनेरेट करता है| साथ ही इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है| बाइक के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है|
अगर बाइक के माइलेज की बात करें तो फिर यह बाइक आपको 55 से 60 किलोमीटर की माइलेज आराम से दे सकता है|
Glamour 2024 के कलर विकल्प
इस अपडेट हुए Glamour 2024 को भारतीय बाजार में कुल चार कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें से पहला कैंडी ब्लेज़िंग रेड, दूसरा टेक्नो ब्लू ब्लैक, तीसरा स्पोर्ट्स रेड ब्लैक तथा चौथा ब्लैक मतेलिक सिल्वर है|
इसे भी पढ़ें:
- Hero की HF 100 मात्र 50 हजार की कीमत में 70 Km की धमाकेदार माइलेज, देखें…
- Bajaj N160 ने लॉन्च होते ही भारतीय बाजार में मचाया तहलका, जानिए बाइक के सभी फीचर्स
- OLA ने ₹74,999 रूपए में 579Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक बाइक किया लॉन्च, मिलेंगे ये सभी फीचर्स
- 80Km माइलेज के साथ बाजार में धूम मचा रही है Hero Splendor Plus i3s की 2024 मॉडल
- Activa को धुल चटाने लॉन्च हो रही है TVS की Jupiter 110, मिलेंगे कुछ नये अपडेट्स