Car

Mahindra XUV 3XO ने भारतीय बाजार में मचाया तहलका, सिर्फ एक घंटे में मिले 50 हजार ऑर्डर्स

By Manish Sharma

Updated on:

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की XUV 3XO भारतीय बाजार में धूम मचा रही है| Mahindra XUV 3XO की शुरुवाती बुकिंग 15 मई को चालू हुआ था | और हैरान करने की बात यह है की केवल एक घंटे में इस कार की 50,000 यूनिट से भी ज्यादा की प्री-बुकिंग को गयी थी |

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में हर सेगमेंट में अपने एक न एक कार रखा है जो की अपने – अपने सेगमेंट में अपने कॉम्पिटिटर को करी टक्कर दे रहा है | और Mahindra XUV 3XO भी अपने सेगमेंट में अपने फीचर औए लुक दोनों से अपने कॉम्पिटिटर को टक्कर डे रहा है |

महिंद्रा ने इस XUV 3XO के 9 वैरिएंट भारतीय बाजार में उतारें है, जिसमें से कंपनी ने केवल अभी 4 वैरिएंट की ही डिलीवरी शुरु की है | अगर आपको इन चारों के अलावा कोई अलग कलर पसंद आये तो आपको शायद जून तक का इन्तेजार करने पड सकता है |

आज के इस पोस्ट में हम इस XUV 3XO के सभी फीचर्स, भारतीय बाजार में इसकी प्राइस, इसके इंजन सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताने वालें हैं |

Mahindra XUV 3XO की प्राइसिंग

Mahindra XUV 3XO की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख से शुरु होती है तथा इसके टोप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख तक है | XUV 3XO के कुल 25 वैरिएंट भारतीय बाजार में उपलब्ध है जिसमे सबसे बेस वैरिएंट MX1 Pro है, तथा टोप वैरिएंट AX7L 1.2 TGDi AT है |

Petrol (Variants)Ex-Showroom Price
XUV 3XO MX1 ProStarts at ₹ 7.49 लाख
XUV 3XO MX2 Pro 1.2 L TCMPFiStarts at ₹ 8.99 लाख
XUV 3XO MX3 1.2 L TCMPFiStarts at ₹ 9.49 लाख
XUV 3XO MX3 Pro 1.2 L TCMPFiStarts at ₹ 9.99 लाख
XUV 3XO MX2 Pro 1.2 L TCMPFi ATStarts at ₹ 9.99 लाख
XUV 3XO AX5 1.2 L TCMPFiStarts at ₹ 10.69 लाख
XUV 3XO MX3 1.2 L TCMPFi ATStarts at ₹ 10.99 लाख
XUV 3XO MX3 Pro 1.2 L TCMPFi ATStarts at ₹ 11.49 लाख
XUV 3XO AX5L 1.2 TGDiStarts at ₹ 11.99 लाख
XUV 3XO AX5 1.2 L TCMPFi ATStarts at ₹ 12.19 लाख
XUV 3XO AX7 1.2 TGDi MTStarts at ₹ 12.49 लाख
XUV 3XO AX5L 1.2 TGDi ATStarts at ₹ 13.49 लाख
XUV 3XO AX7L 1.2 TGDi MTStarts at ₹ 13.99 लाख
XUV 3XO AX7 1.2 TGDi ATStarts at ₹ 13.99 लाख
XUV 3XO AX7L 1.2 TGDi ATStarts at ₹ 15.49 लाख
Diesel (Variants)Ex-Showroom Price
XUV 3XO MX2Starts at ₹ 9.99 लाख
XUV 3XO MX2 Pro 1.5 Turbo DieselStarts at ₹ 10.39 लाख

Mahindra XUV 3XO फीचर्स

XUV 3XO में महिंद्रा के द्वारा दिया गया लगभग सभी फीचर्स मौजूद है | सबसे पहले इसके इंटीरियर में एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें की आप कार में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक चीजों को कण्ट्रोल कर सकते है | साथ ही एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, अमेजन एलेक्सा और ऐप्पल कारप्ले के साथ बहुत सारी एडवांस फीचर्स शामिल हैं |

इसके अलावा अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा ने इसमें भी कहीं कसर नही छोड़ी है, क्योंकि यह कार 6 एयरबैग, ईएसपी, रियर डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स एंकर, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल तथा सेगमेंट-फर्स्ट लेवल 2 एडीएएस दिया गया है |

Mahindra XUV 3XO इंजन

XUV 3XO तीन इंजन आप्शन के साथ आती है जिसमें से पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दो टर्बो वेरिएंट में अवेलेबल है, यह 109bhp और 200Nm या 129bhp और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| वहीं दूसरा 1.5-लीटर डीजल 115bhp और 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है| जबकि तीसरा इंजन आप्शन ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक और 6-स्पीड एएमटी शामिल हैं

क्या आपको Mahindra XUV 3XO लेना चाहिये ?

महिंद्रा की Mahindra XUV 3XO एक बजट फ्रेंडली कार है | लेकिन अगर बात आती है की इस कार को लें या न ले तो आप इसके प्री-बुकिंग को देखकर ही अंदाजा लगा सकते है की अभी इस कार की डिमांड भारतीय बाजार में बहुत है | साथ ही अगर आप अभी भी फैसला नही ले पा रहें है तो आपको इसके 6 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ जो की इस प्राइस में कोई कार कंपनी नही दी रही है, फीचर्स को देखकर भी यह अंदाजा लगा सकते हैं |

Read also: अब Maruti Ertiga हुई और सस्ती 26Km माइलेज के साथ मिलेगी अब सिर्फ इतने में

Manish Sharma

Leave a Comment