OnePlus Watch 2R जल्द ही 500mAh बैटरी के साथ भारत में होने वाला है लॉन्च, देखें लीक हुए फीचर्स

By Manish Sharma

Published on:

OnePlus Watch 2R

OnePlus Watch 2R: वनप्लस के द्वारा एक नये स्मार्टवॉच लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक वनप्लस के द्वारा खुद इस बात की कोई भी पुष्टि नही की गयी है की आखिरकार वनप्लस किस स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में पेश करने वाला है| हालाँकि एक नया स्मार्टवॉच, संभवतः OnePlus Watch 2R को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही में देखा गया है|

इसके साथ ही, एक टिपस्टर ने वनप्लस वॉच 2R के लौन्चिंग का भी संकेत दिया है। इसका मतलब शायद वनप्लस के द्वारा लॉन्च किया जाने वाला स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2R है|

इस स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेसन्स भी लीक हो चुके है, तो आइये आज के इस पोस्ट में इसी Watch 2R के बारे में जानते हैं|

इसे भी पढ़ें: Hyundai ने लॉन्च किया अपना इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर मिलेगा 355Km की रेंज

OnePlus Watch 2R के संभावित स्पेसिफिकेसन्स

  • OnePlus Watch 2R स्मार्टवॉच को सबसे पहले FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है| जिसका मॉडल नंबर OPWWE234 है।
  • कुछ लीक्स के मुताबिक पता चल रहा है की इस Watch 2R स्मार्टवॉच का डिजाईन OnePlus Watch 2 के जैसा गोलाकार दिखने को मिल सकता है|
  • इस स्मार्टवॉच में 500mAh की बैटरी दिया जा सकता है|
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं|

OnePlus Watch 2R का भारतीय बाजार में संभावित कीमत

OnePlus Watch 2 भारतीय बाजार में ₹24,999 की कीमत में बिक रहा है| लेकिन अगर इस Watch 2R स्मार्टवॉच के कीमत की बात करें तो अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन हम आपको कुछ लीक्स जानकारी के मुताबिक बताएं तो इसकी कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च होने वाला है|

इसे भी पढ़ें: Redmi के 14-सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द ही भारत में होने वाला है लॉन्च

Manish Sharma

Leave a Comment