Oppo Reno 12 5G का भारत में हो रहा है धमाकेदार एंट्री, Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये सभी फीचर्स…

By Manish Sharma

Updated on:

Oppo Reno 12 5G

ओप्पो ने हाल ही मैं अपने फ्लैगशिप सीरीज में दो फोन Oppo Reno 12 5G तथा Oppo Reno 12 Pro फोन के लौन्चिंग की घोषणा कर दिया है| बताया जा रहा है भारत में Oppo Reno 12 सीरीज की लौन्चिंग 12 जुलाई 2024 को होने वाली है जो की पूरी तरह ओप्पो के तरफ से कन्फर्म किया गया है|

लेकिन लौन्चिंग से पहले ओप्पो ने इस Oppo Reno 12 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेसन्स, फीचर्स, डिजाईन, कैमरा इत्यादि की जानकारियाँ दे दी है| आने वाला Oppo Reno 12 सीरीज में Oppo Reno 11 सीरीज से बहुत ज्यादा अपग्रेड देखने को मिलेगा लेकिन ओप्पो ने इस बार डिजाईन पे ज्यादा ध्यान नहीं दिया है, जिससे बहुत सारे ओप्पो फैन्स नाराज हो सकते हैं|

Oppo Reno 12 5G मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट का एक अच्छा प्रतियोगी बन सकता है क्योंकि इस फोन में स्लिम डिजाईन, पॉवरफुल प्रोसेसर तथा एक अच्छा कैमरा देखने को मिल जाता है| और ओप्पो इस फोन का कीमत भी काफी किफाईती रखने वाला है| तो चलिए जानते है की ओप्पो इस फोन में क्या-क्या फीचर्स देने वाला है|

इसे भी पढ़ें: Vivo ने 10 हजार से कम बजट में 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया अपना 5G स्मार्टफोन

Oppo Reno 12 5G के संभावित स्पेसिफिकेसन्स

डिस्प्ले: Oppo Reno 12 में 6.7-inch FHD+ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है| साथ ही यह डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश-रेट तथा 240Hz की टच सैंपलिंग रेट दिया जा सकता है|

परफॉरमेंस: फोन में MediaTek Dimensity 7300 का चिपसेट देने की सम्भावना है| तथा 12GB की LPDDR4X रैम तथा 512GB की UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया जा सकता है|

कैमरा: ओप्पो मूल रूप से अपने स्मार्टफोन्स के कैमरे के वजह से जाना जाता है| ठीक उसी प्रकार इस Oppo Reno 12 का कैमरा भी होने वाला है क्योंकि इसमें ट्रिपल कैमरा का धांसू सेटअप आने वाला है|

बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकते है तथा फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट इस फोन में दिया जा सकता है|

Oppo Reno 12 5G की भारतीय बाजार में लौन्चिंग तिथि

ओप्पो के द्वारा इस बात की पुष्टि हो चुकी है की Oppo Reno 12 5G भारतीय बाजार में 12 जुलाई 2024 को लॉन्च होने वाला है|

इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के फीचर्स देख फेंस हुए नाराज जानिए क्यों?

Manish Sharma

Leave a Comment