Redmi के 14-सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द ही भारत में होने वाला है लॉन्च

By Manish Sharma

Published on:

Redmi

रेडमी अपने नम्बरिंग सीरीज से ही भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है| रेडमी ने हाल ही में जनवरी में अपने 13 सीरीज की लौन्चिंग भारत में किया था| जिसके कुछ फीचर्स लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आये थें|

उम्मीद है की रेडमी के इस 14 सीरीज के सभी फोन्स जल्द ही Redmi Note 13 लाइनअप के उत्तराधिकारी के रूप में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।

लेकिन कुछ लिक्स के मुताबिक बताया जा रहा है की इस रेडमी 14 सीरीज के कैमरे का प्रदर्शन उतना नहीं है जितना की लोगों को रेडमी के आने वाले नये सीरीज से अपेक्षाएं है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम Redmi के 14-सीरीज का फर्स्ट लुक, संभावित स्पेसिफिकेसन्स, तथा भारतीय बाजार में संभावित लौन्चिंग तिथि के बारे में विस्तार से बतायेंगे|

Read Also: Vivo ने 10 हजार से कम बजट में 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया अपना 5G स्मार्टफोन

Redmi के 14-सीरीज का फर्स्ट लुक

लीक्स के मुताबिक इस Redmi Note 14 सीरीज में हाई रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। बता दें कि Redmi Note 14 Pro तथा Redmi Note 14 Pro+ दोनों ही में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है।

इस बीच, Redmi Note 14 के लाइनअप के प्रो वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC द्वारा ऑपरेट होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यह Redmi Note 13 Pro में दिए गए Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से इस फोन के चिपसेट में अपग्रेड हो सकता है।

हालांकि, Redmi Note 14 pro में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है, जो Note 13 pro में 5,100mAh की बैटरी से कम है, लेकिन फिर भी रेडमी इसमें अपग्रेड कर रहा है|

Read Also: Hyundai ने लॉन्च किया अपना इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर मिलेगा 355Km की रेंज

Manish Sharma

Leave a Comment