Car

300 Km की रेंज के साथ जल्द लॉन्च हो रही है टाटा की Nano EV लग्जरी कार, देखें सभी संभावित फीचर्स

By Manish Sharma

Updated on:

Nano EV

बहुत दिनों से चर्चे में टाटा की ये Nano EV कार की आखिरकार खबर सामने आ गयी है| टाटा की Nano कार से मुझे नहीं लगता है की कोई अनजान होगा| क्योंकि जब ये कार लॉन्च हुई थी, तब इसके कम कीमत ने लोगों को इतना आकर्षित कर लिया था की सभी लोगों को यह कार खरीदने की होड़ लगी थी| लेकिन फिर कुछ अफवाओं ने कार की सेल इतनी गिरा दी की टाटा को इस Nano कार को बनाना बंद करना पड़ा|

खैर अब फिर यह टाटा की नेनो अपने नये अवतार में Nano EV बनकर लॉन्च होने जा रही है| कुछ लीक्स हुए खबर में बताया जा रहा है की कार में 300 km की रेंज होने वाली है, यानी की आप इस कार के बैटरी को एक बार फुल चार्ज कर लेंगे तो फिर इसे 300 km तक आराम से चला सकते हैं| तो आइये आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम इसी टाटा की Nano EV कार के सभी फीचर्स तथा भारतीय बाजार में संभावित लौन्चिंग तथा कीमत के बारे में बतायेंगे|

इसे भी पढ़ें: टाटा की Tata Curvv EV: फुल चार्ज करने पर देगी 600Km की रेंज, धांसू लुक के साथ जल्द देगी बाजार में दस्तक

TATA Nano EV का फर्स्ट लुक तथा संभावित फीचर्स

फर्स्ट लुक में तो यह कार सभी को पसंद आने वाली है, क्योंकि इसमें एक सिंपल तथा यूनिक डिजाईन दिया गया है, जो की दिखने में किसी फ्यूचर के कार जैसा लग रहा है, और यह साइज़ में भी छोटा होने वाला है| दिखने में यह कार आपको कुछ हद तक पुरानी नेनो के तरह ही लगने वाला है ऐसा इसीलिए है क्योंकि टाटा कंपनी इस नेनो के पहचान को नहीं बदलना चाहती है|

कार में बहुत सारे मॉडर्न फीचर्स मिल सकता हैं, जैसे की हेडलाइट तथा टेल लाइट दोनों में ही LED लाइट्स मिलने वाले हैं| साथ ही इंटीरियर में एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम दिया जा सकता है, साथ ही सनरूफ जैसे फीचर्स भी देने की सम्भावना जताई जा रही है|

TATA Nano EV की बैटरी तथा रेंज

टाटा के इस नये TATA Nano EV में एक 25-30 किलोवाट पावरफुल मोटर देने की सम्भावना है, जो 45-50 हॉर्सपावर के बराबर होगी। इस कार में लिथियम बैटरी का उपयोग हो सकता है, जिसकी रेंज 150 से 200 किलो.मीटर तक की मिलने वाली है| बैटरी को चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है| वहीं अगर आप इस कार की बैटरी को फ़ास्ट चार्जर से चार्ज करेंगे तो सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है|

भारतीय बाजार में संभावित कीमत – TATA Nano EV

टाटा ने अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है की इस कार की भारतीय बाजार में कीमत कितनी होने वाली है, लेकिन कुछ लीक्स रिपोर्ट्स की माने तो यह कार भारत में 5 से 7 लाख रूपए के अंदर ही देखने को मिलेगा| अगर आपका भी एक छोटा फॅमिली है या फिर आप ऑफिस तथा बाजार जाने के लिए एक कार लेने वाले हैं तो फिर कुछ दिन और रुक जाइये, क्योंकि यह कार आप जैसे लोगों के लिए ही बनाई जा रही है|

TATA Nano EV की भारत में लौन्चिंग

इस बात की कोई भी जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से इस कार के चर्चे पूरे देश में चल रही है| उससे ऐसा संदेह हो रहा है की टाटा जल्द ही यह TATA Nano EV को भरात में लॉन्च कर देगी|

इसे भी पढ़ें:

Manish Sharma

Leave a Comment